रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को रजिस्ट्री और पंजीयन सेवाओं से जोड़ने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने भखारा (धमतरी), लवन (बलौदाबाजार-भाटापारा), सकरी और राजकिशोर नगर (बिलासपुर) में चार नए उप पंजीयक कार्यालय खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस निर्णय से संबंधित क्षेत्रों के हजारों ग्रामीणों और शहरी निवासियों को रजिस्ट्री के लिए अब जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर भू-संपदा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को सुशासन का हिस्सा बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य सेवाओं को जनता के निकटतम स्तर पर उपलब्ध कराना है। नए कार्यालयों के खुलने से जिला मुख्यालयों पर स्थित पंजीयन दफ्तरों में भीड़ कम होगी और रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।

वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि विभाग ने पंजीयन व्यवस्था में 10 क्रांतिकारी सुधार लागू किए हैं। इन नए केंद्रों पर भी नागरिकों को ऑटो डीड जनरेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, और आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, अब व्हाट्सएप आधारित सेवाओं और डिजीलॉकर एकीकरण के माध्यम से दस्तावेजों का प्रबंधन और भी आसान हो जाएगा।

See also  सोशल मीडिया नहीं छोड़ रहे मोदी, 16 घंटे बाद दूसरे ट्वीट में कहा- इस महिला दिवस पर अपने अकाउंट्स महिलाओं को समर्पित करूंगा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।