सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
छत्तीसगढ़

CG TOP 5 NEWS: BEO की गिरफ्तारी से लेकर TET शिक्षकों के आंदोलन तक, छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें

CG TOP 5 NEWS: BEO की गिरफ्तारी से लेकर TET शिक्षकों के आंदोलन तक,  छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी खबरें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

CG TOP 5 NEWS: ग्राम पंचायत खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल को पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना भारी पड़ गया। एसडीएम कोर्ट ने इसे गंभीर पदीय दुराचरण मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया।

मामले में शिकायत की गई थी कि सरपंच निर्वाचित होने के बाद कमल बघेल ने अपनी पहली पत्नी को कथित तौर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह प्रीति बारले नाम की महिला को दूसरी पत्नी के रूप में साथ रखने लगे। शिकायत और मामले की सुनवाई के बाद एसडीएम कोर्ट ने इस आचरण को गंभीर पदीय दुराचरण माना। इसके बाद कमल बघेल को तत्काल प्रभाव से सरपंच पद से बर्खास्त कर दिया गया।

1. पहली बीवी रहते दूसरी शादी, सरपंच जी को पड़ी भारी! SDM ने किया बर्खास्त

ग्राम पंचायत खंगारपाट के सरपंच कमल बघेल को दूसरी शादी करना भारी पड़ा। एसडीएम कोर्ट ने इसे गंभीर पदीय दुराचरण मानते हुए तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी हुआ।

2. 10 हजार की रिश्वत लेते BEO गिरफ्तार, 16 लाख के एरियर्स से जुड़ा मामला

सुकमा में ACB ने खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र कुमार यारदा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उन पर 16 लाख रुपये के एरियर्स भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

3. यूथ कांग्रेस चुनाव में ‘बाहरी गैंग’ की एंट्री? MP से आए 11 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप

मुंगेली में यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान बाहरी वोटरों को लाने का आरोप लगा है। स्थानीय प्रत्याशियों ने मध्य प्रदेश से 11 युवाओं को बुलाकर फर्जी मतदान कराने की शिकायत पुलिस से की है।

4. 40 हजार TET शिक्षक करेंगे ‘न्याय सत्याग्रह’, शिक्षक दिवस पर मंत्री बंगले के बाहर प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में TET उत्तीर्ण शिक्षकों ने पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संघ का आरोप है कि प्रक्रिया को बिना लिखित आदेश के मौखिक रूप से रोका गया है। मांगें पूरी नहीं होने पर शिक्षक दिवस के दिन नवा रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने न्याय सत्याग्रह करने की चेतावनी दी गई है।

5. ‘भाजपा का बस्तर मॉडल विकास का नहीं, आदिवासियों के विनाश का मॉडल’, दीपक बैज का हमला

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के बस्तर विकास मॉडल पर हमला बोला है। उन्होंने इसे स्थानीय आदिवासियों के विनाश और कॉर्पोरेट घरानों की लूट का मॉडल करार दिया है।


विज्ञापन