सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित |
संस्करण:
व्यापार

Crude Oil Price: क्रूड ऑयल में गिरावट के बाद क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price: क्रूड ऑयल में गिरावट के बाद क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल के दाम
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Crude Oil Price: मिडिल ईस्ट में जारी अनिश्चितता के बीच बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 85.26 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 80.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले मंगलवार को तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है।

भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का 85 फीसदी से ज्यादा हिस्सा आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत बढ़ने पर देश का आयात बिल बढ़ सकता है। इसका असर महंगाई पर भी पड़ सकता है। फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

मंगलवार को क्यों गिरे थे कच्चे तेल के दाम?

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई थी। अमेरिका ने ईरान पर दबाव बनाने के लिए मिलिट्री स्ट्राइक के बजाय आर्थिक प्रतिबंध लगाने का फैसला किया था। इसका असर तेल बाजार की धारणा पर पड़ा। बुधवार को भी मिडिल ईस्ट की जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता बाजार की धारणा को प्रभावित करती रही। इसी बीच क्रूड के दाम में हल्की नरमी देखने को मिली।

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत इस प्रकार है:

शहरपेट्रोल की कीमत
दिल्ली102.12 रुपये/लीटर
कोलकाता113.43 रुपये/लीटर
मुंबई111.12 रुपये/लीटर
चेन्नई107.75 रुपये/लीटर
हैदराबाद115.69 रुपये/लीटर
बेंगलुरु110.93 रुपये/लीटर

डीजल के क्या हैं दाम?

देश के प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत इस प्रकार है:

शहरडीजल की कीमत
दिल्ली95.20 रुपये/लीटर
कोलकाता99.78 रुपये/लीटर
मुंबई97.78 रुपये/लीटर
चेन्नई99.57 रुपये/लीटर
हैदराबाद103.82 रुपये/लीटर
बेंगलुरु98.79 रुपये/लीटर

छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 106.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो कल 25-08-2026 तारीख को छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत 108.28 रुपये प्रति लीटर थी. पिछले महीने के मुकाबले अब तक पेट्रोल के दाम 2.24 फीसदी कम हो चुके हैं.

विज्ञापन