Villager beaten to death over suspicion of witchcraft
Villager beaten to death over suspicion of witchcraft

chilling picture of superstition: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से अंधविश्वास की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहां अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में ग्रामीणों ने जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी, फिर शव को श्मशान घाट में ले जाकर जला दिया।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा निवासी जोगा मंडावी (53) को लेकर गांव के कुछ लोगों को संदेह था कि वह जादू-टोना करता है। ग्रामीणों का आरोप था कि उसकी वजह से गांव में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को लेकर गांव में बैठक भी बुलाई गई थी। आरोप है कि बैठक के बाद कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे जोगा मंडावी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने कथित तौर पर उसके परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया और महिला तथा बच्चों के साथ मारपीट करते हुए डराया-धमकाया।

मारपीट का विरोध किया तो बेरहमी से पीटा

बताया गया है कि परिवार के साथ मारपीट का विरोध करने पर आरोपियों ने जोगा मंडावी के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उसे डंडे से बेरहमी से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों द्वारा शव को ले जाकर जला दिए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस हुई सक्रिय

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने अरनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी और FSL टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव में दबिश देकर 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में सभी ने हत्या कबूल कर ली।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

पुलिस ने कोसा मंडावी, नंदा मंडावी, नंदा कोवासी, आयता कवासी, भीमा मंडावी और हिड़मा बारसे को गिरफ्तार किया है। अन्य तथ्यों और साक्ष्यों की जांच जारी है।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. घटना कहां हुई?
A: दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया पटेलपारा गांव में।

Q2. मृतक कौन था?
A: ग्राम पटेलपारा निवासी जोगा मंडावी।

Q3. हत्या क्यों की गई?
A: जादू-टोना के शक में ग्रामीणों ने हमला किया।

Q4. आरोपियों ने शव के साथ क्या किया?
A: सबूत मिटाने शव को श्मशान घाट में जला दिया।

Q5. कितने आरोपी पकड़े गए?
A: 6 आरोपी – कोसा, नंदा, नंदा कोवासी, आयता, भीमा और हिड़मा।