सोमवार, 14 सितंबर 2026 सोम, 14 सित॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़

Railway Ticket Checking त्योहार से पहले रायपुर और तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में चेकिंग, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 297, जानें रेलवे ने क्या कहा

त्योहार से पहले रायपुर और तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन में चेकिंग, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 297, जानें रेलवे ने क्या कहा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

रायपुर। त्योहार से पहले रायपुर और तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार और शनिवार को चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में रेलवे ने 543 यात्रियों को नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा। इनमें 297 यात्री बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। दो दिन की कार्रवाई में रेलवे ने कुल 3 लाख 81 हजार 320 रुपये का जुर्माना वसूला।

297 यात्री बिना टिकट कर रहे थे सफर

टिकट चेकिंग के दौरान 297 यात्री बिना टिकट ट्रेन में सफर करते मिले। रेलवे ने इन यात्रियों से 2 लाख 54 हजार 690 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 155 यात्री गलत या अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए।

गलत टिकट पर भी हुई कार्रवाई

गलत या अनियमित टिकट के मामलों में रेलवे ने 155 यात्रियों से कुल 89 हजार 674 रुपये वसूले। रेलवे की इस कार्रवाई का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट के साथ यात्रा करने और निर्धारित नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना भी है।

ज्यादा सामान और गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना

अभियान के दौरान 89 यात्री तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करते मिले। इनसे रेलवे ने 10 हजार 445 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं ट्रेन या रेलवे परिसर में गंदगी फैलाने के दो मामलों में 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

22 सदस्यीय टीम ने की टिकट चेकिंग

टिकट चेकिंग अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद, मुख्य टिकट निरीक्षक और टिकट चेकिंग से जुड़े अधिकारियों के साथ 19 टिकट चेकिंग कर्मचारी और 2 RPF जवान शामिल रहे। टीम ने रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म के साथ 16 ट्रेनों में जांच की।

तिल्दा-नेवरा में भी हुई जांच

तिल्दा-नेवरा रेलवे स्टेशन पर भी टिकट जांच अभियान चलाया गया। यहां छह ट्रेनों में यात्रियों के टिकट चेक किए गए। रेलवे ने अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

द रूरल प्रेस केंद्रीय सम्पादकीय मंडल एवं राज्य ब्यूरो नेटवर्क

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

विज्ञापन