Teachers Nyay Satyagraha: छत्तीसगढ़ में टीईटी उत्तीर्ण 40,000 शिक्षकों का सब्र अब टूटने लगा है। टीईटी अर्हता के आधार पर चल रही शिक्षक पदोन्नति प्रक्रिया को बिना लिखित आदेश के मौखिक रूप से रोके जाने और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाहों के खिलाफ टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने मोर्चा खोल दिया है।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण को ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी न होने पर तो शिक्षक दिवस के दिन नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने प्रदेशभर के 40,000 शिक्षक न्याय सत्याग्रह’ करेंगे।
संघ की ये हैं 3 बड़ी मांगें :
- अफवाहों पर आधिकारिक खंडन: सोशल मीडिया पर कुछ संगठनों द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया रुकने का झूठा प्रचार किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों का मनोबल गिर रहा है और प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। शासन इसका तत्काल आधिकारिक खंडन जारी करे।
- मौखिक रोक हटे: बिना किसी सक्षम लिखित आदेश के संभागीय संयुक्त संचालकों एवं जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा वरिष्ठता सूची, दावा-आपत्ति एवं काउंसलिंग की प्रक्रिया को अटका कर रखा गया है, जो कि सेवा नियमों के सर्वथा विपरीत है।
- समयबद्ध पदोन्नति: विभाग के सभी तय मापदंडों को पूर्ण करने वाले योग्य शिक्षकों को समय-सीमा तय कर तत्काल पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं।
राकेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय नियमों और न्यायालय के निर्देशों के अनुसार टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक पूर्ण रूप से पात्र हैं, फिर भी प्रक्रिया बाधित है।
अल्टीमेटम: संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 04 सितंबर 2026 तक आधिकारिक खंडन और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश जारी नहीं हुए, तो शिक्षक दिवस के दिन नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने प्रदेशभर के 40,000 शिक्षक ‘न्याय सत्याग्रह’ करेंगे।
FAQ: TET शिक्षक करेंगे न्याय सत्याग्रह
Q1. न्याय सत्याग्रह कब और कहां होगा?
Ans: शिक्षक दिवस के दिन नवा रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के आवासीय बंगले के सामने होगा, अगर 4 सितंबर तक मांगें नहीं मानी गईं।
Q2. विरोध क्यों हो रहा है?
Ans: TET अर्हता आधारित पदोन्नति को बिना लिखित आदेश मौखिक रूप से रोके जाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहें फैलाने के विरोध में।
Q3. कितने शिक्षक प्रभावित हैं?
Ans: प्रदेश के लगभग 40,000 टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक।
Q4. ज्ञापन किसे सौंपा गया?
Ans: स्कूल शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव और संचालक लोक शिक्षण को, प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में।


