पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा के दफ्तर पर उग्र भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले के दौरान सांसद कार्यालय के भीतर ही मौजूद थीं, जबकि बाहर खड़ी भीड़ ने दफ्तर पर पथराव किया, अंडे फेंके और काले झंडे दिखाकर जमकर नारेबाजी की। […]
