दिल्ली एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल हुआ था हैक, जांच में जुटी एजेंसियां

नई दिल्ली। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर हैंडल गुरुवार सुबह हैक हो गया। इसके बाद से ही सिक्योरिटी एजेंसी और साइबर एक्सपर्ट जांच में जुट गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया है। बता दें कि पिछले हफ्ते दिल्ली AIIMS का सर्वर हैक होने के बाद किसी सरकारी साइट पर यह दूसरा बड़ा साइबर अटैक है।

एक के बाद एक ट्वीट किए

मंत्रालय के ट्विटर हैंड से मंगलवार सुबह क्रिप्टो वॉलेट सुई वॉलेट को बढ़ावा देने वाला एक ट्वीट किया गया। ट्वीट में कई अज्ञात खातों को भी टैग किया गया था। हालांकि, कुछ समय बाद अकाउंट को रिस्टोर कर लिया गया और सारे ट्वीट डिलीट कर दिए गए। सुरक्षा एजेंसियां ​​और साइबर एक्सपर्ट इस घटना की जांच कर रहे हैं।

दिल्ली AIIMS के सर्वर पर साइबर अटैक

बता दें कि 9 दिन पहले 23 नवंबर को दिल्ली AIIMS के सर्वर पर साइबर अटैक हुआ था। इस दौरान हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी में कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की मांग की, हालांकि दिल्ली पुलिस ने किसी भी फिरौती से इनकार कर दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।