गुरुवार, 1 अक्तूबर 2026 गुरु, 1 अक्तू॰ |
संस्करण:
ब्रेकिंग न्यूज़
टेक एंड ऑटो

Apple Pay India Launch: iPhone में जोड़ें कार्ड और करें Tap-to-Pay, मगर अब भी है पेंच

Apple Pay India Launch: भारत में Apple Pay की शुरुआत हो गई है। अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स Apple Wallet में eligible कार्ड जोड़कर स्टोर, ऐप और वेबसाइट पर पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट बाद में आएगा। फिलहाल भारत में Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple […]

Apple Pay launched in India for iPhone and Apple Watch users
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य

Apple Pay India Launch: भारत में Apple Pay की शुरुआत हो गई है। अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स Apple Wallet में eligible कार्ड जोड़कर स्टोर, ऐप और वेबसाइट पर पेमेंट कर सकेंगे। Mac के लिए Apple Pay सपोर्ट बाद में आएगा। फिलहाल भारत में Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड Apple Pay में जोड़े जा सकते हैं।

भारत में Apple Pay की एंट्री ऐसे समय हुई है जब UPI रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट का बड़ा हिस्सा बन चुका है। ऐसे में Apple Pay का इस्तेमाल समझना जरूरी है। यह UPI की तरह QR कोड स्कैन करके बैंक अकाउंट से पैसे भेजने वाली सर्विस नहीं है। इसका फोकस कार्ड को डिजिटल रूप में Apple डिवाइस पर इस्तेमाल करने पर है।

अब जेब से कार्ड निकालने की जरूरत नहीं

दुकान पर Apple Pay से पेमेंट करने के लिए आपके पास eligible कार्ड और contactless payment स्वीकार करने वाला NFC टर्मिनल होना चाहिए। iPhone पर साइड बटन को दो बार दबाकर Face ID, Touch ID या पासकोड से पहचान पूरी की जा सकती है। इसके बाद iPhone के ऊपरी हिस्से को contactless reader के पास ले जाना होगा। Apple Watch में भी इसी तरह डिवाइस को reader के पास ले जाकर भुगतान किया जा सकता है। Apple के मुताबिक स्टोर पर भुगतान के समय हर बार कार्ड नंबर, PIN या OTP दर्ज करने की जरूरत नहीं होगी। कार्ड की वास्तविक जानकारी भी डिवाइस या Apple के सर्वर पर सामान्य कार्ड नंबर के रूप में स्टोर नहीं होती। इसके बजाय एक अलग Device Account Number का इस्तेमाल किया जाता है।

Apple Pay और UPI में क्या अंतर है?

यही भारत में Apple Pay को समझने का सबसे अहम हिस्सा है। UPI में बैंक अकाउंट से सीधे भुगतान किया जा सकता है। QR कोड स्कैन करना इसका आम तरीका है। वहीं Apple Pay में supported credit card को Apple Wallet में जोड़कर उस कार्ड से contactless payment किया जाता है। इसलिए फिलहाल Apple Pay को UPI का सीधा विकल्प कहना सही नहीं होगा। दोनों का पेमेंट मॉडल अलग है।

अभी सभी कार्ड नहीं चलेंगे

भारत में लॉन्च के समय Apple Pay की सबसे बड़ी सीमा supported cards को लेकर है। फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard credit cards Apple Pay में जोड़े जा सकते हैं RuPay कार्ड नहीं। Apple ने कहा है कि आगे और बैंक तथा कार्ड जोड़े जाएंगे। इसका मतलब यह भी है कि हर iPhone यूजर अभी Apple Pay का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। कार्ड की eligibility बैंक और कार्ड जारी करने वाली कंपनी पर निर्भर करेगी।

ऐप और वेबसाइट पर भी कर सकेंगे पेमेंट

Apple Pay का इस्तेमाल केवल दुकानों तक सीमित नहीं है। iPhone और iPad पर ऐप और वेबसाइट के checkout में भी Apple Pay से भुगतान किया जा सकता है। इससे बार-बार कार्ड नंबर, billing और shipping details भरने की जरूरत कम हो सकती है। भारत में Apple ने Cashfree, JusPay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs, Razorpay और Worldline जैसे payment service providers के साथ काम किया है। Apple के मुताबिक लॉन्च के समय लाखों merchants के नेटवर्क पर Apple Pay उपलब्ध है।

कौन से iPhone में चलेगा Apple Pay?

भारत में Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए iPhone XR या उसके बाद का मॉडल चाहिए और डिवाइस में iOS 18 या बाद का वर्जन होना चाहिए। Apple Watch के लिए Series 6 या उसके बाद का मॉडल और watchOS 11 या बाद का वर्जन जरूरी है। Apple Watch को iPhone XR या उसके बाद के मॉडल के साथ pair होना चाहिए।

Apple Wallet में कार्ड कैसे जोड़ें?

Eligible कार्ड होने पर iPhone में Wallet ऐप खोलें और Add Card विकल्प चुनें। इसके बाद स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार कार्ड जोड़ सकते हैं। Apple के मुताबिक कार्ड को Axis Bank ऐप के जरिए भी Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है। बैंक की ओर से अतिरिक्त verification की जरूरत पड़ सकती है।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता (Special Correspondent)

वरिष्ठ न्यूज़ रिपोर्टर, The Rural Press

The Rural Press के लिए निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग।

विज्ञापन