सरकार ने गलत जानकारी देने वाले 104 YouTube चैनल्स किए ब्लॉक, FB अकाउंट्स भी किए बैन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें या गलत जानकारी देने वाले 100 से ज्यादा YouTube चैनल और कई वीडियोज को सरकार ने ब्लॉक कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है। साथ ही मंत्रालय ने फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है।

ठाकुर ने बताया कि गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए 104 YouTube चैनल और 45 YouTube वीडियोज ब्लॉक किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद जुगलसिंह लोखंडवाला की तरफ से ‘फर्जी खबरों’ के संबंध में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में सरकार ने जानकारी साझा की है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘4 फेसबुक अकाउंट, दो पोस्ट, तीन इंस्टाग्राम अकाउंट, पांच ट्विटर अकाउंट, तीन पॉडकास्ट पर प्रतिबंध लगाया है। हमने दो एप्स और 6 वेबसाइट्स के खिलाफ भी कार्रवाई की है। मैं सदस्य को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि मंत्रालय देश की सुरक्षा को के लिए कोई भी कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी।’

बता दें कि हाल ही में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट, चीफ जस्टिस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में गलत जानकारी शेयर कर रहे YouTube चैनल्स के खिलाफ एक्शन लिया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।