LPG Prices
LPG Prices

टीआरपी डेस्क

नई दिल्ली। जुलाई की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर जनता के बजट पर पड़ेगा। एक जुलाई से कई तबदीली हो रही है। इनका सीधा संबंध जनता की पॉकेट पर पड़ेगा। इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सीएनजी-पीएनजी की कीमतें भी बदलाव शामिल हैं।जो 1 जुलाई से होने जा रहे हैं।

एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव

रसोई गैस की कीमतों में सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को तबदीली करती हैं।हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस की कीमतें निश्चित की जाती है। विगत मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गई थी। हालांकि 14 किलो वाले व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती नहीं हुआ था। 1 जून को एलपीजी गैस वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी के रेट में बदलाव किये थे । जिससे एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया था। 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 83.50 रुपये की कटौती की गई थी, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं हुआ था।

See also  Video : शराब के नशे में निरीक्षक ने किया आदिवासी युवती से मारपीट

क्रेडिट कार्ड के नए नियम

विदेश में क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर एक जुलाई, 2023 से टीसीएस शुल्क लागू किया जा सकता है। अर्थात क्रेडिट कार्ड से 7 लाख रुपये से अधिक राशि का उपयोग होने पर 20 फीसद टीसीएस देना होगा । जबकि एजुकेशन & हेल्थ व्यय पर 5 फीसद टीसीएस का भुगतान करना होगा।। विदेश में शिक्षा हेतु ऋण लेने वाले टैक्सपैयर्स को 7 लाख से अधिक राशि पर 0.5 फीसदी टीसीएस देना होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।