भारतीय मूल के सीईओ की लिस्ट में शामिल हुए नील मोहन

 टीआरपी डेस्क। भारतीय मूल के नील मोहन को गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब का सीईओ नियुक्त किया गया है। बता दें कि उन्होंने सुसान वोजिकी की जगह ली, जो कि पिछले नौ साल से इस पद पर काबिज थीं। इस पद के बाद मोहन का नाम उन भारतीय लोगों में शुमार हो गया है, जो दुनिया बड़ी कंपनियों में शीर्ष पर हैं।

बता दें, नील मोहन स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट किया है। 2008 में उन्होंने गूगल को ज्वाइन किया था। 2015 से वे कंपनी में चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर का कार्यभार संभाल रहे थे।

लक्ष्मण नरसिम्हन (Laxman Narasimhan)

पुणे में पले-बढ़े और शिक्षा हासिल करने वाले पुणे में पले-बढ़े और शिक्षित को सितंबर 2022 में दुनिया की बड़ी कॉफी शॉप चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स का सीईओ नियुक्त किया गया था। वे अप्रैल 2023 से कार्यभार संभालेंगे।

लीना नायर (Leena Nair)

दुनिया की बड़ी फ्रैंच फैशन कंपनी Chanel की ग्लोबल सीईओ भारतीय मूल की लीना नायर हैं। वे दिसंबर 2021 से ये जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले नायर दिग्गल एफएमसीजी कंपनी यूनिलीवर के साथ जुड़ी थी।

See also  Amazon Great Republic Day Sale: यूजर्स इस तरह 24 घंटे पहले ही उठा सकते है सेल का फायदा, सभी प्रोडक्ट में मिलेगा 40-70 प्रतिशत का डिस्काउंट

सुंदर पिचाई (Sundar Pichai)

चैन्नई में जन्में सुदंर पिचाई को दुनिया में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्हें 2015 में गूगल का सीईओ बनाया गया था।

सत्या नडेला (Satya Nadella)

सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ हैं। 2014 में उन्हें ये पद सौंपा गया था। उन्होंने कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई की है। नडेला ने अपने करियर की शुरुआत आईटी कंपनी सन माइक्रोसिस्टम्स से की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।