पेट्रोल पंप के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, खरीदें ये शानदार इलेक्ट्रिक बाइक

ऑटो डेस्क। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों के बीच देश में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर की डिमांड तेजी से बढ़ी है। वाहन निर्माता कंपनियां भी इन बाइक्स की डिमांड को देखते हुए एक से बढ़कर मोटरसाइकिलें इंडियन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। अगर आप नई बाइक खरीदना चाहते हैं तो आज हम मार्केट में मौजूद दमदार इलेक्ट्रिक बाइक्स की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए देखते हैं इनमें क्या कुछ खास है।

Revolt RV400

भारतीय बाजार में इस मोटरसाइकिल की शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये हैं। इसमें 3.24 KWh की लिथियम ऑयन बैटरी पैक दी गई है। इसे 3 घंटे के अंदर ही 75 प्रतिशत तक चार्च किया जा सकता है। इस बाइक की अधिकतम स्पीड 85 kmph है। इसके रेंज की बात करें तो ये लगभग 150 km की रेंज प्रदान करता है।

Tork Kartos

इस बाइक में 48V के सिस्टम वोल्टेज के साथ IP67-रेटेड 4 Kwh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। वहीं , इसके IDC रेंज की बात करें तो 180 किमी है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटे की है। Tork Kratos की शुरुआती कीमत मात्र 1.22 लाख रुपये है। ये 4 किलो वाट की बैटरी बैटरी पैक के साथ आती है जिसे एक बार फुल चार्ज करके 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता हैं। इसकी टॉप स्पीड 105 kmph है।

See also  Google pay से पेमेंट करने वाले सावधान, लोगों का पर्सनल डाटा चुराने के आरोप में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Ultraviolette F77

इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपये है। अल्ट्रावायलेट f77 प्रीमियम एडिशन की कीमत 5.50 लाख रुपये है। यह 10.3 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आती है। इसे एक बार फुल चार्ज करने में लगभग 307 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 152 kmph है।

Oben Rorr

अगर आप बाइक खरीदते समय बजट 1 लाख रुपये से कम का है तो आप इस मोटरसाइकिल को खरीद सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये है। इसमें 4.4 किलोवाट के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया जाता है। लगभग 4 घंटे में इसे आप फुल चार्ज कर सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 100 kmph है।

Komaki Ranger

इस मोटरसाइकिल को आप एक बार फुल चार्ज करके लगभग 200 किलोमीटर तक चला सकते हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 1.68 लाख रुपये है। वाहन निर्माता कंपनी ने इसे कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  WhatsApp ने लाया एक और नया Features, अब UPI पिन बदलना हुआ और भी आसान, जानिए प्रोसेस

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।