इस त्यौहारी सीजन फ्री में स्कूटर घर लाने का मौका, मिलेगी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, जाने ऑफर

टीआरपी डेस्क। भारत की दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस त्यौहारी सीजन अपने ग्राहकों के लिए नया ऑफर लाया है, जिसके तहत अब आप प्रतिदिन फ्री में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन अपने घर ला सकते हैं वो भी 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ।

इस ऑफर के तहत अगर आप हीरो के नए कस्टमर है तो आपके लिए एक लक्की ड्रा निकाला जायेगा उसके बाद प्रत्येक दिन 1 विजेता को उसकी बाइक या स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत को वापस किया जाएगा।

दरअसल हीरो इलेक्ट्रिक ने अपने लोकप्रिय 8 इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर एक विशेष अभियान की घोषणा की है। इस अभियान में ऑप्टिमा, फोटॉन और ऑप्टिमा एचएक्स जैसे स्कूटर शामिल हैं।

फेस्टिव ऑफर – (30 दिन, 30 इलेक्ट्रिक स्कूटर) भारत में कंपनी के 700+ टचपॉइंट पर प्रस्तुत किए जाएंगे और 7 अक्टूबर से 7 नवंबर 2021 तक मान्य होंगे।

बताते चलें इस त्योहारी सीजन में, हीरो इलेक्ट्रिक खरीदारों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रोत्साहित करता है, वर्तमान में विभिन्न राज्य सरकारों ने कई सब्सिडी और पहल शुरू की हैं जो इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदारों के लिए अधिक सुलभ और किफायती बनाती हैं।

See also  जल्द ही एलन मस्क छोड़ देंगे ट्विटर CEO का पद! जानें कौन हैं लिंडा याकारिनो जो संभाल सकती हैं कमान

हीरो इलेक्ट्रिक ने ’30 दिन, 30 बाइक’ ऑफर के साथ-साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन सेवा बुकिंग सुविधाओं के डिजिटल अनुभव को भी बढ़ाया है। ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर या 700+ टचप्वाइंट के माध्यम से इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बुक कर सकते हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्री ऑफर ग्राहकों को किफायती ईएमआई, 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी पेश कर रही है। हालांकि कंपनी की 5 साल की एक्सटेंड वारंटी में चौथे और पांचवें वर्ष में बैटरी और चार्जर पर शामिल नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।