छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक खत्म, विधायकों की बयानबाजी पर बोले पुनिया- हर बयान संज्ञान लेना जरूरी नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजीव भवन में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव, पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सीएम भूपेश बघेल मौजूद रहे।

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने विधायकों की बयानबाजी और अनुशासहीनता पर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि जो अनुशासनहीनता के दायरे में होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, हर बयान संज्ञान लेना जरूरी नहीं है।

पुनिया ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से सत्ता, संगठन और विधायकों के बीच सामंजस्य बिठाने को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लगातार हो रही अनबन को लेकर कहा कि उनकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई है। आखिर उन्हें क्या समस्याएं आ रही हैं? इस पर भी चर्चा हुई।

बूथ कमेटियां बनाने पर चर्चा

See also  धर्म संसद विवाद कांग्रेस की साजिश, जान बूझ कर बनाई गई विवाद की स्थिति : बृजमोहन अग्रवाल

पुनिया ने बताया बैठक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए क्या ट्रेनिंग करें. उसके बाद क्या ट्रेनिंग प्रोग्राम किया जाए और बूथ प्रबंधन के लिए अलग से एक व्यवस्था बनाई जाए साथ ही सिर्फ बूथ कमेटियां बनाने और उसको मजबूती से स्थापित करने का ही काम है, तो उसके बारे में चर्चा की गई। लगभग हर विषयों पर चर्चा हुई, जिससे कि पार्टी को मजबूत कर सकें।

ढाई -ढाई साल के सीएम पर बोल-हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं

छत्तीसगढ़ में ढाई -ढाई के सीएम के सवाल पर प्रभारी पुनिया ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि यह हमारे लिए कोई मुद्दा नहीं है, ये उनके लिए होगा। बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने 7 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का भी अनुमोदन किया है, जिनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।