Skype: अगर आपने कभी विदेश में अपनों से बात की हो, ऑनलाइन इंटरव्यू दिया हो या लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल मीटिंग की हो तो Skype का नाम ज़रूर सुना होगा। लेकिन अब इस भरोसेमंद कम्युनिकेशन ऐप का सफर समाप्त हो रहा है।

Microsoft द्वारा पहले ही की गई घोषणा के मुताबिक, आज 5 मई 2025 को Skype का आखिरी दिन है। दो दशकों से अधिक समय तक लोगों को जोड़ने के बाद Microsoft अब इसे आधिकारिक रूप से बंद कर रहा है, ताकि पूरी ऊर्जा और संसाधन Microsoft Teams पर केंद्रित किए जा सकें।

Skype को क्यों किया जा रहा है बंद?

Microsoft का कहना है कि वह अपनी फ्री कम्युनिकेशन सेवाओं को एकीकृत और सरल बनाना चाहता है। Skype की जगह अब Microsoft Teams को नया और बेहतर विकल्प बनाया गया है, जिसमें कॉलिंग, चैट, कम्युनिटी और शेड्यूलिंग जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मौजूद हैं।

यूज़र्स के लिए जरूरी 5 बातें:

  1. आज है Skype का अंतिम दिन– इसके बाद ऐप और सेवाएं पूरी तरह से बंद हो जाएंगी।
  2. नई सेवाएं पहले ही रोक दी गई हैं– अब Skype क्रेडिट या कॉलिंग प्लान खरीदना संभव नहीं है।
  3. पेड यूज़र्स को थोड़ी राहत– मौजूदा बिलिंग साइकल तक सेवा मिलती रहेगी।
  4. डेटा ट्रांसफर करें– Microsoft Teams में लॉग इन कर आप अपनी पुरानी चैट्स और कॉन्टैक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं।
  5. डेटा का बैकअप लें– Skype बंद होते ही सभी डेटा स्थायी रूप से मिट सकता है, इसलिए ज़रूरी फाइलें डाउनलोड करना न भूलें।
See also  एलन मस्क की एक नई घोषणा, Twitter से अब हट जाएगा फ्री वाले सभी Blue Tick

Skype के बाद कौन हैं बेस्ट विकल्प?

  • Microsoft Teams (Free): Skype की आधिकारिक जगह लेने वाला विकल्प, जिसमें अब चैट, वीडियो कॉलिंग और टीम मैनेजमेंट के साथ और भी कई फीचर्स जोड़े गए हैं।
  • Google Meet: Gmail यूज़र्स के लिए आसान और भरोसेमंद विकल्प, जिसमें 100 लोगों तक कॉल संभव है।
  • Zoom: प्रोफेशनल मीटिंग्स के लिए लोकप्रिय विकल्प, हालांकि फ्री प्लान में 40 मिनट की समय-सीमा है।
  • Slack: डेली टीम कम्युनिकेशन के लिए शानदार टूल, इसका ‘Huddle’ फीचर इंस्टैंट कॉलिंग की सुविधा देता है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।