Twitter फाउंडर Jack Dorsey फ्री में देंगे क्रिप्टो करेंसी की जानकारी, शुरू करेंगे Bitcoin Academy

टेक डेस्क। Twitter के फाउंडर Jack Dorsey और म्यूजिक की दुनिया से जुड़े आर्टिस्ट Jay-Z ने क्रिप्टोकरेंसीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक फ्री कोर्स शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए ‘Bitcoin Academy’ की शुरुआत होने वाली है। इसमें क्रिप्टो ट्रेडिंग और माइनिंग पर क्लासेज शामिल की जाएंगी।

ये फ्री क्रिप्टो क्लासेज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित की जाएंगी। Crypto Blockchain Plug की क्रिप्टो एक्सपर्ट Najah J Roberts और सॉफ्टवेयर डेवलपर Lamar Wilson की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। Bitcoin Academy की वेबसाइट पर बताया गया है, “यह कोर्स का उद्देश्य क्रिप्टो के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाना है। इससे कुछ रुकावटों को दूर किया जा सकेगा और लोग फाइनेंस और विशेषतौर पर बिटकॉइन के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकेंगे।” कोर्स को सितंबर में शुरू किया जाएगा।

बता दें कि हाल ही में Dorsey को एक बड़ा झटका लगा था। उनके एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की वैल्यू काफी घट गई थी। Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था। इसके होल्डर Sina Estavi ने कुछ महीने पहले इसे दोबारा बेचने की कोशिश की थी।

Dorsey ने पिछले वर्ष ने ग्रैमी विनर महिला रैपर Cardi B के एक ट्वीट के जवाब में Bitcoin को डॉलर की तुलना में बेहतर विकल्प कहा था। Dorsey डिजिटल पेमेंट फर्म Block को संभालते हैं। इसे 2009 में शुरू किया गया था। Dorsey ने बताया था कि Block कस्टम सिलिकॉन और ओपन सोर्स पर बेस्ड एक बिटकॉइन माइनिंग सिस्टम बनाने की योजना रखती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।