जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में धान की खरीदी में बड़ा घोटाला करने वाले लैम्प्स प्रबंधक को पुलिस ने 7 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि बीते वर्ष में लैम्प्स प्रबंधक कमल दीवान ने धान खरीदी में भारी गड़बड़ी की थी।

प्रबंधक 1 करोड़ रुपए के 2500 क्विंटल धान की खरीदी का हिसाब नहीं दे पाया था। जिसके बाद भौतिक सत्यापन में शार्टेज मिलने पर मामले का खुलासा हुआ था। जिसमे प्रबंधक द्वारा सूखती की रकम अपने खाते में डलवाना पाया गया था। अब बस्तर पुलिस ने करीब 7 महीने बाद प्रबंधक कमल दीवान को गिरफ्तार किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  आरटीओ चालान भुगतान के नाम पर हो रही धोखाधड़ी