WhatsApp Updates

टेक डेस्क। अब यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल पर्सनल डायरी के तौर पर कर सकते हैं। कंपनी ने इस नए फीचर को ‘Message Yourself’ नाम दिया है।

इस फीचर के जरिये आप खुद को मैसेज कर सकेंगे। इसे स्टोर कर सकेंगे। नोट्स, रिमाइंडर, फोटो, वीडियो, शापिंग लिस्ट और अन्य व्यक्तिगत डाटा आप खुद को भेज सकते हैं।

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफार्म वाट्सऐप ने कहा कि आने वाले हफ्तों में भारत में इसे लांच किया जाएगा। यह फीचर एंड्राइड और आइफोन दोनों के लिए उपलब्ध होगा। सभी यूजर्स को बेहद जल्द यह नया फीचर मिलेगा।

कैसे मिलेगा यह फीचर

  • फीचर लांच होने के बाद आपको सबसे पहले ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐपल एप स्टोर से अपडेट करना होगा।
  • इसके बाद अपडेटेड वाट्सएप को ओपन करें।
  • एक नई चैट क्रिएट करनी होगी।
  • यहां कांटेक्ट लिस्ट में आपको खुद का नंबर मिलेगा।
  • इसके बाद आपको अपना नाम और नंबर सलेक्ट करना होगा।
  • इसके बाद आप खुद को मैसेज कर सकेंगे और वाट्सएप को डायरी की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।

WhatsApp Forward media with caption फीचर लाई

हाल ही में WhatsApp अपने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए एक नया फीचर Forward media with caption लेकर आई है। इस फीचर के जरिए यूजर्स फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट आदि को फॉरवर्ड करते हुए कोई कैप्शन भी साथ में जोड़ सकेंगे। यूजर्स को हर बार कोई फोटो, वीडियो फॉरवर्ड करते वक्त साथ में कैप्शन भेजने का विकल्प मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।