record break - दिवाली के 2 दिन में गटक गए 20 करोड़ की शराब
record break - दिवाली के 2 दिन में गटक गए 20 करोड़ की शराब

विशेष संवादाता, रायपुर

शराब के शौकीनों ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। महज़ दो दिनों में अकेले रायपुरियंस ने पिछले साल का अपना ही रिकार्ड ब्रेक कर दिया है। पीने में माहिर शराब के शौकीनों ने अकेले रायपुर जिले में बाईट वर्ष की तुलना में 30 फीसदी शराब अकेले गटक लिए।

जब पुरे छत्तीसगढ़ में दीपावली की तैयारियों में सब व्यस्त थे तब रायपुर जिले के लोग दीवाली के दो दिन सिर्फ पीने में मशगूल रहे। आबकारी आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ दीपावली के 2 दिनों में रायपुर जिले में 20 करोड़ की शराब बिकी जो पिछले वर्षों की तुलना में 30% ज्यादा बिकी शराब का ग्राफ है।

FILE PHOTO

आबकारी सूत्रों के मुताबिक इन बढ़ते आंकड़ों को देखकर शासन की शराब नीति बनाने वाले भी भौचक हैं। आमतौर पर दिवाली में बिक्री का रिकार्ड मातर पर्व में ही दिखाई पड़ता था। लेकिन अब दीवाली पूजा से लेकर त्यौहार भर में धीरे धीरे बिक्री का ग्राफ ऊपर जा रहा है।

See also  छत्तीसगढ़: इस जिले में 5 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, पार्क, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल सहित सभी शैक्षणिक गतिविधियां रहेंगी बंद

नतीजतन ऐन दिवाली पर्व के दो दिवस में अकेले रायपुर जिला से 20 करोड़ की शराब गले से निचे उतारने वालों से अंदाज़ा लगाना आसान है कि प्रदेशभर में विशेष दिनों में शराब बिक्री का कितना प्रतिशत रहा होगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।