नई दिल्ली। दुष्कर्म के दोषियों को 6 महीने के भीतर फांसी देने की मांग को लेकर धरने पर बैठी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति महिवाल की हालत बिगड़ने पर उन्हें लोक नारायण

जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बता दें कि राजघाट स्थित समता स्थल पर पिछले 13 दिनों से लगातार धरने पर बैठीं स्वाति जयहिंद

अचानक बेहोश हो गईं। आननफानन में उन्हें नजदीक के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती

कराया गया है, जहां पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।

 

लगातार धरना देने के दौरान उनका वजह पांच किलों से ज्यादा घट चुका है। इससे पहले शनिवार शाम

को स्वाति जयहिंद की हालत बिगड़ गई थी, जिस पर डॉक्टरों और पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने

का सुझाव दिया था, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया था।

 

इससे पहले DCW प्रमुख स्वाति जयहिंद ने एक दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर

See also  नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने CM साय को लिखा पत्र, छात्रों के लिए की ये मांग…

पूरे देश में तेलंगाना की तर्ज पर ‘दिशा विधेयक’ लागू करने की मांग की है, जिसमें महिलाओं के खिलाफ

अत्याचार के मामलों को 21 दिन के भीतर निर्धारित करने और दुष्कर्म के मामलों में 21 दिन के भीतर फांसी देने

का प्रावधान है। इसके साथ ही उन्होंने इस संजीदा मुद्दे पर केंद्र सरकार की लगातार उदासीनत पर भी सवाल

उठाया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।