सीजी बिग ब्रेकिंग: थाने परिसर में हेलीकॉप्टर लेंडिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में मिली लाश, मचा हडकंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई -3 थाना परिसर बने हेलीकॉप्टर लेंडिंग के लिए बनाए गए गड्ढे में युवक लाश मिलने से पुलिस के हाथपांव फूल गए हैं। हेलीपैड के पास पानी भरे हुए गड्ढ़े नुमे जगह से युवक की लाश मिली है। उस जगह पर हेलीकॉप्टर की लेंडिंग के लिए हेलिपैड बनाया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष लग रही हैं। अनुमान है कि युवक नशे में रहा होगा और उस दौरान गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं।

हेलिपैड बनने के बाद थाना परिसर के चारो तरफ बाउंड्री बाल बना कर घेरा किया गया था। थाना में आने के लिए एक मुख्य दरवाजे के साथ ही पुलिस क्वार्टरो में आने के लिए एक गेट बनाया गया हैं। आशंका है कि, युवक इसी में से किसी गेट से अंदर आया होगा। आस पास के लोगों ने युवक को कुछ दिनों पूर्व चक्कर लगाते भी देखा था। पुलिस शहर के सभी थानों की गुमशुदगी चेक कर रही है जिससे पता लगाया जा सके युवक कहां का रहने वाला था।

See also  ब्रेकिंग: पंजाब में हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए तीन आतंकी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।