ब्रेकिंग: कांग्रेस नेता और बिल्डर समूह के 33 ठिकानों पर आईटी रेड, 250 से ज्यादा अफसरों की टीम खंगाल रही दस्तावेज

जयपुर। आयकर विभाग ने दिवाली से पहले बड़ी छापेमारी करते हुए श्रीगंगानगर और जयपुर में कांग्रेस नेता अशोक चांडक और कारोबारी की फर्मों और बिल्डर समूह रिद्धि सिद्धी ग्रुप पर आयकर की टीमों ने छापे मारे हैं। कुल 33 ठिकानों पर आयकर टीमों ने सुबह से छापों की कार्रवाई शुरू की है। कांग्रेस नेता शराब कारोबारी पोंटी चड्ढा के पार्टनर रह चुके हैं।

श्रीगंगानगर में सबसे ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे गए हैं। जयपुर में करीब चार ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग के अफसर कांग्रेस नेता और बिल्डर समूह के ठिकानों से दस्तावेज जब्त कर जांच कर रही है। अघोषित आय की आकलन जारी है। आयकर विभाग की अलग अलग टीमों में करीब 250 से ज्यादा कर्मचारी और अफसर शामिल हैं।

आयकर सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता के शराब, रियल एस्टेट और मेडिकल सहित कई कारोबार से होने वाली वास्तविक आय और इनकम टैक्स रिटर्न में दिखाई गई आय में अंतर है। इनकम टैक्स की प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद छापे मारे गए हैं। बिल्डर समूह के पास भी अघोषित आय मिलने की संभावना है। दोनों समूहों के ठिकानों पर आयकर छापों की कार्रवाई लंबी चलने की संभावना है।

आयकर छापों के पीछे मुंबई में एक समूह पर हुई कार्रवाई का भी लिंक बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मुंबई आयकर की टीम ने राजस्थान टीम को इनपुट दिया था, जिसके बाद एक साथ इतने बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।