24 घंटे में 14 हजार नए केस और 13 हजार रिकवरी, मौत के आंकड़ों ने चौंकाया, छत्तीसगढ़ में 31 नए मरीज

नई दिल्ली/रायपुर। भारत में कोरोना वायरस के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार की तुलना में आज कोरोना वायरस के मामलों में 11 फीसदी की कमी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14348 नए केस सामने आए हैं, मगर मौत की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिला है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या 19198 रही, जो नए मामलों से कम ही है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 3,36,27,632 लोग उबर चुके हैं, वहीं कुल मामलों की संख्या 3,42,46,15 पार कर चुकी है। फिलहाल देश में एक्टिव केसों की संख्या 1,61,334 है और अब तक 4,57,191 लोग जान गंवा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ में 31 नए मरीज, अब तक 13 हजार 575 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 31 नए मरीजों की पहचान की गई है। वहीं आज 9 मरीज स्वस्थ्य हुए है। वहीं आज लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

See also  सेवानिवृत्ति से कुछ दिनों पहले हुए लकवा ग्रस्त, घर पहुंचकर दी सेवानिवृत्ति की विदाई

बता दें कि प्रदेश में अब तक 9 लाख 92 हजार 97 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। अब कुल एक्टिव मरीज 285 हैं। कोरोना वायरस से अब तक 13 हजार 575 लोगों की मौत हो चुकी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।