ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 14098 नए मरीज,97 की मौत, रायपुर में 3797 नए पॉजिटिव, मरने वालों में अकेले रायपुर के 42
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 14098 नए मरीज,97 की मौत, रायपुर में 3797 नए पॉजिटिव, मरने वालों में अकेले रायपुर के 42

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार के मेडिकल बुुलेटिन के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में कुल 14098 नए मरीजों की पहचान हुई है वहीं 97 की मौत हुई है।

सबसे अधिक 3797 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं आज 42 लोगों को कोरोना की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। बता दें कि रायपुर जिले में 9 से 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है, बावजूद इसके मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आज दुर्ग जिले में 2272 मरीज मिल हैं वहीं 23 मौतें हुई। राजनांदगांव जिले में 978 नए मरीज की पहचान हुई है वहीं 14 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है।

अब तक 11 जिलों में लॉकडाउन

बता दें कि रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया, बालौदाबाजार, कोरबा के बाद अब धमतरी और रायगढ़ में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। धमतरी में रविवार (11 अप्रैल) को रात 12 बजे बजे से 26 अप्रैल की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा।

रायगढ़ में 14 अप्रैल सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल की रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। 28 जिलों वाले छत्तीसगढ़ में अब तक 11 जिलों में लॉकडाउन का ऐलान हो चुका है।

देखें जिलेवार आंकड़ा कहां कितने मरीज, कितनी मौतें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।