ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से ASI और महिला कांस्टेबल की मौत,इलाज के दौरान तोड़ा दम
ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से ASI और महिला कांस्टेबल की मौत,इलाज के दौरान तोड़ा दम

रायपुर। राजधानी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रायपुर के विशेष थाना में पदस्थ एएसआई भोजराम बिसेन और कोतवाली थाना की महिला कांस्टेबल सरोज कंवर की अस्पताल में उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक एएसआई भोजराम बिसेन रायपुर के विशेष थाना में पदस्थ थे। कुछ दिनों पहले ही उनकी तबीयत अचानक खराब होने के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। कोरोना रिपोट पाॅजिटिव आने के बाद अस्पताल में ही उनका इलाज जारी था। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।


वहीं एक अलग मामले में कोतवाली थाना में पदस्थ महिला आरक्षक सरोज कंवर की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर पिछले पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था। आज उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।