कोयंबटूर। तमिलनाडु में गुरुवार को अलसुबह 4.30 बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई अन्य घायल थे। यह हादसा राज्य के तिरपुर जिले से 40 किमी दूर स्थित अविनाशी गांव में हुआ है। दुर्घटना तब हुई जब केरल राज्य परिवहन की यात्री बस की एक कंटेनर से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, केरल राज्य सड़क परिवहन की यात्री बस कर्नाटक के बेंगलुरु से केरल के एर्नाकुलम जा रही थी। तभी अलसुबह 4.30 बजे के आसपास कोयंबटूर-सेलम हाईवे पर विपरित दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें 19 लोगों की मौत हो गई। बस में 48 यात्री सवार थे जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

See also  विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी करने वाला गिरफ्तार, उड़ीसा में पकड़ा गया आरोपी

यह हादसा इतना भयानक था कि बस का आगे का हिस्सा लॉरी के नीचे दब गया और बस में आगे की तरफ सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।