BREAKING-ब्लैक फंगस से 2 महिलाओं की मौत, प्रदेश में अब तक 102 मरीज
BREAKING-ब्लैक फंगस से 2 महिलाओं की मौत, प्रदेश में अब तक 102 मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से रायपुर एम्स में इलाज करा रही एक 70 वर्षीय महिला की शुक्रवार को मौत हो गई। वहीं भिलाई की एक महिला ने रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। करीब 56 साल की इस महिला को कोरोना के बाद सांस संबंधी दिक्कतों की वजह से रायपुर में भर्ती कराया गया था।

प्रदेश में अभी ब्लैक फंगस के 102 मरीज

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार शाम तक ब्लैक फंगस के 102 मरीजों का इलाज जारी था। इनमें से 78 मरीजों का उपचार रायपुर एम्स में चल रहा है। रायपुर और दुर्ग जिले को सबसे अधिक प्रभावित बताया जा रहा है। प्रदेश में ब्लैक फंगस से मौत का पहला मामला भी दुर्ग के भिलाई में ही आया था।

महामारी घोषित करने की तैयारी

“महामारी की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। इसपर विधि विभाग का अभिमत मांगा गया था। वह मिलते ही अधिसूचना जारी हो जाएगी।”

-टीएस सिंहदेव,स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।