रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ में टूल किट विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है। सिविल लाइन पुलिस ने रमन सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।  पुलिस ने रमन सिंह को नोटिस भेजकर 24 मई को घर पर मौजूद रहने को कहा है।

ताकि टूल किट मामले में दर्ज FIR के बाद उनसे पूछताछ की जा सके। नोटिस में कहा गया है कि 24 मई को दोपहर 12.30 बजे सिविल लाईन पुलिस रमन सिंह के निवास पर चार अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ करेगी।

बता दें कि NSUI अध्यक्ष आकाश शर्मा की शिकायत पर सिविल लाईन पुलिस ने तीन दिन पहले ही रमन सिंह और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ FIR दर्ज किया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।