इंतजार खत्म: 1 जनवरी को खाते में किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपए, नए साल पर किसानों को तोहफा देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। (pm kisan 10th installment): किसानों को बेसब्री से इंतजार है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojna) के पैसे का। किसानों को उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती, क्रिसमस के दिन किसानों के खाते में 2000 रुपए की किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डालेंगे तो आपको इं​तजार करना होगा।

आपको बता दें कि इस बार 25 दिसंबर को क्रिसमस (X-mas) के दिन नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) के दिन यानी 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि की 10वीं किस्त (PM Kisan Yojana 10th Installment) देश भर के किसानों के खाते में डालेंगे।

1 जनवरी 2022 को दिन में 12 बजे किसानों एवं उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान का पैसा जारी करेंगे, जो सीधे उनके अकाउंट में पहुंच जाएगा। बताया जा रहा है कि किस्त ट्रांसफर में देरी की बड़ी वजह फंड ट्रांसफर ऑर्डर (FTO) का जनरेट ना होना है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।