ओमिक्रॉन की राजधानी बन रही दिल्ली, महाराष्ट्र से भी ज्यादा केस, देशभर में 213 मरीज

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामलों में अब तक महाराष्ट्र आगे था लेकिन, दिल्ली ने अब उसे पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई राज्यवार ओमिक्रॉन मामलों की सूची के मुताबिक, अब दिल्ली में इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा 57 केस हैं और महाराष्ट्र में 54 मामले।

नई सूची के मुताबिक, दिल्ली के 57 ओमिक्रॉन मरीजों में से 17 अब ठीक हो चुके हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी वायरस से संक्रमित 28 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं। इन दोनों के बाद तेलंगाना सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन केसों के मामले में तीसरे नंबर पर है। यहां 24 ओमिक्रॉन संक्रमित हैं, जिनमें से किसी को भी अभी छुट्टी नहीं मिली है।

See also  Income Tax Department New Website: अब चुटकियों में फाइल होगा ITR, इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।