राहत: कोरोना के नए केस सिर्फ 18 हजार, एक्टिव मामले अब 2.27 लाख

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 21 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, इसके साथ ही राज्य में अब कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,485 हो गई। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में रायपुर से 1, दुर्ग से 4, बिलासपुर से 2, रायगढ़ से 1, बेमेतरा से 2, कोरबा से 8, सरगुजा से 1, सुकमा से 1 और कांकेर से 1 नए संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।

आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,485 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,705 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 211 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,569 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,951 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

See also  भूपेश कैबिनेट की बैठक आज- कर्मचारियों, शिक्षकों और किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।