ब्रेकिंग: रायपुर के नवकार ज्वेलर्स में चोरी करने वाले गिरोह का झारखंड कनेक्शन, 2 गिरफ्तार, 5 फरार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी शुक्रवारी बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स शोरूम से फिल्मी अंदाज में एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख 61 हजार रुपए नकद चोरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

झारखंड के गिरोह ने शोरूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरोह के मास्टर माइंड समेत पांच सदस्य फरार बताए जा रहे हैं। उनके पास से लाखों रुपए के चांदी के जेवरात और स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया है।

रायपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों को झारखंड के सिमडेगा जिले के बांसजोर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पुलिस रायपुर आ रही है।

आरोपियों से 12 किग्रा की चांदी ईंट और स्कार्पियो बरामद

पुलिस के मुताबिक मोफिजुल शेख निवासी उत्तर पलासगाढ़ी गुट्टीटोला थाना राधानगर जिला साहेबगंज झारखंड और मोजिबुर शेख निवासी हाजी जमशेद टोला थाना राजमहल जिला साहेबगंज झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 38 किग्रा चांदी के जेवरात, जिसमें 12 किग्रा की चांदी ईंट शामिल है और स्कार्पियो वाहन बरामद किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।