ब्रेकिंग: क्रूज ड्रग्स मामले में निर्माता इम्तियाज खत्री के घर और ऑफिस पर NCB का छापा,सुशांत केस में भी सामने आया था नाम

मुंबई। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) लगातार एक्शन में है। एनसीबी ने फिल्म निर्माता इम्तियाज खत्री के बांद्रा स्थित घर और ऑफिस पर छापेमारी की है। एनसीबी ने यह जानकारी खुद दी है।

इम्तियाज के मुंबई के कई बड़े कलाकारों से कनेक्शन हैं। मुंबई के एक बड़े बिल्डर के बेटे इम्तियाज पर ड्रग्स मामले में शामिल होने का आरोप है।

सुशांत केस में आया था नाम

सुशांत सिंह राजपूत केस के वक्त भी इम्तियाज का नाम सामने आया था। उन पर दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप लग चुका है।

एक हफ्ते पहले हुई थी छापेमारी

एनसीबी ने मुंबई तट के पास गोवा जा रहे क्रूज पर दो अक्टूबर की रात को छापेमारी की थी। इस दौरान आठ लोगों को हिरासत में लिया गया था। मामला तब और हाईलाइट में आ गया जब पता चला इसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शामिल हैं। शुक्रवार को कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज कर दी। जमानत याचिका खारिज होने के बाद आर्यन खान और अन्य आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल में रखा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।