मुंबई। किंग खान के बेटे आर्यन खान की क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तारी एवं कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रिश्वतखोरी का आरोप झेल रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा एक एसीपी स्तर के पुलिस अधिकारी मिलिंद खेतले को सौंपा गया है। इन्हें मुंबई पुलिस के सीपी द्वारा ड्रग्स प्रकरण में 4 पुलिस स्टेशनों को मिले शिकायती पत्र की जांच के लिए नियुक्त किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि वानखेडे के खिलाफ अब तक मुंबई पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। उन्हें सिर्फ शिकायतें ही मिली हैं। इसमें किस बारे में शिकायत की गई, उसे भी सार्वजनिक करने से मुंबई पुलिस कतरा रही है। हालांकि, वानखेड़े के खिलाफ प्राप्त सभी शिकायतों की जांच खेतले द्वारा की जाने की बात पक्की है। वहीं, सूत्र बताते हैं कि इस जांच रिपोर्ट को राज्य के गृह मंत्रालय भेज दिया जाएगा, जहां से आदेश आने के बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।

See also  लॉकडाउन का असरः सरकार को लगभग 11 हजार करोड़ के राजस्व का हो सकता है नुकसान!

वानखेडे पर आरोप लगाने वाले गवाह साइल का बयान दर्ज


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे के खिलाफ जिस गवाह प्रभाकर साइल ने 25 करोड़ रुपए की जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है, उसका बयान मुंबई पुलिस ने दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को डीसीपी स्तर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वानखेड़े के खिलाफ साइल द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में उसका बयान दर्ज किया। यह बयान साइल ने पुलिस के सामने कैमरे में रिकॉर्ड कर दिया, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

सूत्र बताते हैं कि साइल ने बयान में जिन लोगों का उल्लेख किया है, उनके स्थान और स्थानों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही, तथ्यों की पुष्टि के लिए साइल के फोन के लोकेशन को भी ट्रैक किया जा रहा है। एक बार रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद इसे आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों ले समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

See also  इंतजार खत्म: केरल में प्री-मानसून बारिश शुरू, आज देगा दस्तक, जानें आपके राज्य में कब शुरू होगी बारिश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।