काम की खबर: बैंक अगले हफ्ते 5 दिन रहेंगे बंद, निपटा लें जरूरी काम, 1 से 6 नवंबर तक दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज समेत पड़ रहे कई त्योहार

टीआरपी डेस्क। दिवाली, भाई दूज जैसे त्योहारों को देखते हुए देश भर के बैंक अगले सप्ताह कुल 5 दिनों के लिए बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी Holiday List के अनुसार बैंकों में छुट्टी निर्धरित होती है। इसलिए, यदि आपके पास अगले सप्ताह कुछ बैंक का काम है, तो कृपया उन दिनों पर ध्यान दें, जिन दिनों बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टियों की लिस्ट

1 नवंबर: कन्नड़ राज्योत्सव/कुट को लेकर बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे।

3 नवंबर: नरक चतुर्दशी के लिए बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।

4 नवंबर: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/काली पूजा-अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता , लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत देश भर के बैंक बंद रहेंगे।

5 नवंबर: दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर, अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस , गोवर्धन पूजा के लिए बंद रहेंगे।

See also  46 वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी का आगाज, जानें इसकी खासियत

6 नवंबर: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चकौबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।