रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना गुरुवार को होगी, परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है। चुनाव में 1125 में से 862 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। 70.36 फीसदी मतदान हुआ।

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, ग्रंथालय सचिव, खेल एवं सांस्कृतिक सचिव और कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुने जाएंगे।वहीं शशांक ठाकुर निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

ये उम्मीदवार मैदान में

अध्यक्ष के लिए अब्दुल वहाब खान, निरुपमा वाजपेयी, प्रदीप राजगीर, राजकुमार गुप्ता, राकेश मोहन पांडेय, डॉ. शैलेष आहूजा व उत्तम कुमार पांडेय के लिए मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार द्विवेदी, देवेंद्र कुमार विश्वकर्मा, शैलेंद्र वाजपेयी व सुरेंद्र पुरोहित व सचिव पद के लिए अनिल त्रिपाठी, अरविंद दुबे, पवन श्रीवास्तव व सुदीप जौहरी किस्मत आजमा रहे हैं।

संयुक्त सचिव पद के लिए आदित्य खरे, अमित कुमार शर्मा व अमित सिंह चौहान और लाइब्रेरी सचिव के लिए सीबी केशरवानी, पवन केशरवानी, रोशन दुबे तथा खेल सचिव के लिए अभिषेक पांडेय व राहुल तामस्कर मैदान में हैं। कार्यकारिणी सदस्य के लिए चहल चौबे,आशुतोष कुमार त्रिवेदी,भरतलाल साहू,दशरथ लाल कुम्हार, आशापुरन सिंह भाटिया,जितेंद्र शुक्ला,लवकुश साहू,नितेश कुमार जायसवाल, शिबली दुबे व सुनीता साहू चुनाव मैदान में हैं।

See also  भूपेश सरकार के 8 माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में आई बेरोजगारी की दर में कमी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।