ब्रेकिंगः रायपुर सेंट्रल जेल में 32 साल के बंदी की कोरोना से मौत, दो की हालत गंभीर
ब्रेकिंगः रायपुर सेंट्रल जेल में 32 साल के बंदी की कोरोना से मौत, दो की हालत गंभीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। रायपुर सेंट्रल जेल में 32 साल के एक बंदी की कोरोना से मौत हो गई है। वहीं दो अन्य कैदियों की हालत गंभीर है। इस खबर के बाद जेल प्रशासन में हडकंप मच गया है। बैरक में बंद अ्रन्य कैदियों को हटा कर सभी का कोविड टेस्ट कराने की तैयारी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच लोगों के रिकवर होने की दर में भी गिरावट आई। प्रदेश के 7 जिलों में संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 40 प्रतिशत से ऊपर है। एक्सपर्ट इसे लेकर परेशान हैं। पूरे राज्य की बात करें तो ये दर अभी 29ः से ऊपर है। वहीं शनिवार को भी राज्य में 16 हजार 83 नए केस सामने आए हैं।

7 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 40 प्रतिशत से ऊपर

आंकड़ों के अनुसार राज्य के 7 जिले रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, बिलासपुर, जांजगीर चांपा और बलौदा बाजार में पॉजिटिविटी रेट 40 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है। एक्सपर्ट का कहना है कि इससे हालात बिगड़ सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।