महाराष्ट्र से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन, रेलवे करेगा 38 स्पेशल ट्रेन का परिचालन
महाराष्ट्र से बड़े पैमाने पर मजदूरों का पलायन, रेलवे करेगा 38 स्पेशल ट्रेन का परिचालन

मुबई। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के बीच महाराष्ट्र से मजदूरों का पलायन जारी है। मजदूरों के पलायन की खबरें उस वक्त आ रही हैं, जबकि महाराष्ट्र में जनता कर्फ्यू लगाया गया है।

उत्तर भारत की ट्रेनों के लिए भीड़ उमड़ रही है और टिकटों की लंबी वेटिंग है। मध्य रेलवे के साथ अब पश्चिम रेलवे भी यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलाने के लिए अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनें चलाने वाली है। जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहे हैंए वे रेलवे की बुकिंग वेबसाइट पर नजर बनाए रखेंए क्योंकि नियमित तौर पर अतिरिक्त ट्रेनों को जोड़ा जा रहा है।

पश्चिम रेलवे ने मुंबई से विभिन्न स्थानों के लिए 38 समर स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों से यात्रियों को 196 सेवाएं प्राप्त होंगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसारए फिलहाल कुल 266 रेग्‍युलर स्‍पेशल ट्रेनें परिचालित की जा रही हैं।

बढ़ाई परिचालन अवधि

समर स्पेशल ट्रेनों के अलावाए रेलवे ने 30 जोड़ी त्‍योहार स्‍पेशल ट्रेनों को 30 जून 2021 तक विस्‍तारित किया हैए इनमें से 13 जोड़ी ट्रेनें देश के उत्तरी और पूर्वी भागों की सेवा में परिचालित की जा रही हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू ? कोरोना के बढ़ते केस पर 21 मार्च को सीएम भूपेश बघेल लेंगे अहम फैसला

इसके अलावा, पश्चिम रेलवे ने अप्रैल 2021 में अतिरिक्‍त भीड़ को कम करने के उद्देश्‍य से वर्तमान ट्रेनों में 233 से अधिक अतिरिक्‍त डिब्‍बे जोड़ने का निर्णय लिया हैए जबकि पिछले मार्च 2021 में पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्‍त भीड़ कम करने के लिए वर्तमान ट्रेनों में अस्‍थायी रूप से 575 अतिरिक्‍त डिब्‍बे जोड़े थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।