ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत, पटरी पर बिखरे पड़े ​थे 1 महिला सहित 5 लड़कियों के शव, मौके पर पहुंची पुलिस
ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मौत, पटरी पर बिखरे पड़े ​थे 1 महिला सहित 5 लड़कियों के शव, मौके पर पहुंची पुलिस

महासमुंद। महासमुंद जिले में गुरुवार सुबह एक ही परिवार के छह लोगों ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी कर ली है। सभी मृतक महासमुंद के बेमचा के रहने वाले थे। लोगों ने जब पटरियों के पास शव को बिखरे हुए देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मृतिका महिला का नाम उमा साहू उम्र 38 वर्ष, लड़कियों के नाम अन्नपूर्णा साहू, भूमि साहू, कुमकुम, स्वजा साहू, तुलसी साहू बताया गया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला देर रात अपनी पांचों बेटियों को लेकर निकल गई थी, जिसके बाद सुबह उनकी लाश रेल पटरी पर मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  Mahasamund: झंडारोहण के दौरान सरपंच पर तुलसी जल छिड़का, पंडित से शुद्धिकरण कराया, आरोपी सचिव का हुआ तबादला, FIR भी दर्ज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।