इंतजार खत्म: कल तक छत्तीसगढ़ में मानूसन की एंट्री, प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसे बादल
इंतजार खत्म: कल तक छत्तीसगढ़ में मानूसन की एंट्री, प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसे बादल

रायपुर। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के लिए मानूसन राहत वाली खबर लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश में मानसून पहुंचने के साथ बारिश शुरू हो जाएगी। मानसून के सक्रिय होने से पहले छत्तीसगढ़ में स्थानीय मौसमी तंत्र सक्रिय है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक प्रदेश में 10 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के एक-दो स्थानों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी आज से गिरावट होने की संभावना है।

बुधवार रात में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों मेें तेज हवाओं के साथ बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अरब सागर और महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना के शेष हिस्सों, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वी ओडिशा, पश्चिम, पूरे हिस्से में आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 2-3 दिनों के दौरान बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में पहुंचने की संभावना है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।