इस बार खास होगी आजादी की 75वीं सालगिरह, समर्पित नक्सलियों का दस्ता मार्चपास्ट में देगा सलामी

राजनांदगांव। देश की आजादी की 75वीं सालगिरह पुलिस महकमे के लिए इस बार बेहद खास होगी। जश्न-ए-आजादी की सालाना वर्षगांठ के मार्चपास्ट में पूर्व नक्सलियों का एक दस्ता भी तिरंगे की शान में कदमताल करेगा। यह पहला मौका है जब आत्मसमर्पित नक्सली बतौर पुलिस सिपाही आजाद भारत के महान सपूतों को सलामी देंगे।

जानकारी देते हुए पीटीएस एसपी इरफान उल रहीम खान ने बताया कि पूर्व नक्सलियों का एक दल भी आजादी के पर्व के मार्चपास्ट में शामिल होगा। यह पहला अवसर है जब आत्मसमर्पित नक्सली देश के सपूतों को नमन करते सलामी देंगे।

बताया जाता है कि ट्रेनिंग अवधि समाप्त होते ही पीटीएस प्रशासन जल्द ही एक दीक्षांत समारोह का आयोजन भी करेगा। इसके बाद पूर्व नक्सली सिपाही बनकर नक्सल मोर्चे में तैनात होंगे। आजादी के मार्चपास्ट में पूर्व नक्सलियों के राष्ट्रीय प्रेम से ओतप्रोत होकर कदमताल करना एक विशिष्ट क्षण होगा। लिहाजा परेड के अभ्यास में पूर्व नक्सलियों को दल जोश के साथ कदमताल कर रहा है।

See also  राजनांदगांव में फिर एक वारदात: हिस्ट्रीशीटर की हत्या, 7 लोगों ने मिलकर चाकू से चेहरे और पेट पर किया लगातार वार, मौके पर मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।