टीआरपी न्यूज। बाल कटाने गए पंडितजी की चोटी कट जाने से नाराज ग्राहक ने बाल काटने वाले नाई के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। मामला उत्तराखंड के देहरादून का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को भावेश सैलून में बाल कटाने गए थे। यहां उन्होंने अपने बालों में कलर भी करवाया और घर लौट आए।

नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पंडित शिवानंद कोटनाला बाल कटाकर घर पहुंचे। उन्होंने 1 घंटे तक सिर पर लगे कलर को सुखाया। इसके बाद नहाते समय जब उन्होंने सिर पर हाथ फेरा तो उन्हें चोटी गायब मिली।

पंडित शिवानंद कोटनाला को जैसे ही अपनी चोटी कटने का पता चला। वे वापस भावेश सैलून पर पहुंचे। यहां सैलून संचालक और पंडितजी के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ा तो संचालक ने शिवानंद से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने उसे माफ करने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद शिवानंद नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

See also  Deaths in Custody : हिरासत में होने वाली मौतें व्यवस्था पर धब्बा, थानों में CCTV नहीं लगाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।