यात्री ट्रेन के कोच में लगी भीषण आग, इंजन के साथ पीछे का कोच भी चपेट में आया

मेरठ। मेरठ में शनिवार सुबह पैसेंजर ट्रेन के कोच में आग लग गई। यह हादसा मेरठ शहर से 18 किमी दूर दौराला स्टेशन पर हुआ। बताया जा रहा है कि सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जा रही ट्रेन मेरठ के दौराला स्टेशन पर खड़ी हुई थी। अचानक ट्रेन के कोच में धुंआ उठने लगा।

यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के अनुसार सुबह के समय कोहरा पड़ रहा था। सहारनपुर से दिल्ली जानी वाली पेसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर रुकी। इसमें यात्री भी सवार होने लगे। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। यात्री महेश कुमार ने बताया कि उन्हें मेरठ जाना था, सहारनपुर से सवार हुआ था। देखा तो ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई।

इंजन से हुई आग की शुरुआत

ट्रेन में आग की शुरूआत इंजन से शुरू हुई। इंजन के पीछे वाले पेसेंजर डिब्बे ने भी आग पकड़ ली। यात्री ट्रेन से कूदकर जान बचाकर भागते रहे। इस दौरान यात्रियों ने वीडियो भी बना ली। आग से एक कोच जलकर खाक हो गया। इसे रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन से अलग किया।

See also  काम की खबर: एक अप्रैल से शुरू हो रही जनगणना, अधिसूचना जारी आपसे पूंछे जाएंगे ये 31 सवाल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।