सीजी ब्रेकिंग : कांकेर में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण कार्य में लगी 5 गाड़ियों में लगाई आग

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगी पांच गाड़ियों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि कांकेर थानाक्षेत्र के मलाजकुंड जलप्रपात की ओर जाने वाले मार्ग को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाय) के तहत बनाया जा रहा है। सभी गाड़ियों इसी निर्माण कार्य में लगी है। इनमें 1 JCB, 2 हाइवा और 2 मिक्चर मशीन शामिल हैं।

माओवादियों ने इन सभी वाहनों के डीजल टैंक को फोड़कर इनमें आग लगाई है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिला मुख्यालय से महज 20 किमी की दूरी पर ही माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

नक्सलियों ने सबसे पहले मरमामारी के पास निर्माण सामग्री लेकर जा रहे दो हाईवा वाहनों को रोककर आग के हवाले कर दिया। इसके बाद घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे कलमुच्चे के पास खड़ी जेसीबी और दो मिक्सर मशीन में भी आग लगा दी।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह कार्य कांकेर के स्थानीय ठेकेदार अभय बाफना द्वारा करवाया जा रहा था। उन्हें कलमुच्चे से मारती तक लगभग 3 किमी सड़क निर्माण का ठेका मिला है। निर्माण कार्य में सभी वाहनों उनके स्वयं की है। एसपी ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कोई सुरक्षा नहीं मांगी गई थी।

See also  Game Over ! ऑनलाइन गेमिंग विधेयक बना कानून, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, रियल मनी गेम्स की 400 कंपनिया स्वाहा!

बता दें कि घटनास्थल कांकेर मुख्यालय से महज बीस किमी की दूरी पर है। घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि माओवादियों ने घटना को अंजाम दिया और काम नहीं करने की चेतावनी देकर चले गए। नक्सलियों ने किसी मजदूर से कोई मारपीट नहीं की है। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में दहशत है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।