GPM से अगवा नाबलिग मुंबई में बरामद, अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार,बार-बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था आरोपी

बिलासपुर/पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से 9 माह पहले अगवा हुई 15 साल लड़की को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है। उसे एक युवक अगवा कर ले गया था और दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ लेकर आई जिसे कोर्ट में पेश किया गया है।

2 दिसंबर 2020 का हुई थी अगवा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गौरेला क्षेत्र निवासी 15 साल की लड़की 2 दिसंबर 2020 को घर से शाम करीब 7 बजे पड़ोसी युवक की शादी में जाने की बात कहकर निकली थी। दो दिनों तक परिजन उसे तलाश करते रहे। जब लड़की का पता नहीं चला तो उन्होंने 4 दिसंबर को गुमशुदगी की FIR दर्ज करा दी। इसमें परिजनों ने सेमरा गांव के जावेद खान (25) पर लड़की को अगवा करने का संदेह जताया था। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की।

नाबालिग को अगवा करने का आरोपी जावेद।

आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया तो मुंबई में होने का पता चला

पुलिस ने पहले संदेही के मोबाइल नंबर के आधार पर उसे ट्रेस किया तो पता चला कि वह मुंबई में है। टीम उसे पकड़ने के लिए भेजी गई। इससे पहले कि पुलिस उसे दबोच पाती, आरोपी को भनक लग गई और वह फरार हो गया। पुलिस उसे ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। शुक्रवार को उसकी लोकेशन फिर ट्रेस हो गई।

​पुलिस ने दोबारा आरोपी जावेद के ठिकाने पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं से लड़की भी बरामद हो गई है। पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि वहां ले जाकर जावेद ने उससे दुष्कर्म किया। आरोपी को रिमांड पर लेकर पुलिस GPM पहुंची है। जहां पर उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।