Adani Group now enters cement sector, new company launched
Adani Group now enters cement sector, new company launched

नई दिल्ली। एयरपोर्ट्स और पोर्ट बिजनेस में सफलता बड़ी सफलता के बाद गौतम अडाणी (Gautam Adani) की कंपनी अडाणी ग्रुप (Adani Group) ने अब सीमेंट सेक्टर में जबरदस्त एंट्री मारी है। अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शनिवार को स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि अडाणी ग्रुप ने Adani Cement के नाम से एक फुल्ली-ओन्ड कंपनी की स्थापना की है।

रेगुलेटरी फाइलिंग में अडाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि Adani Cement में अडाणी कैपिटल (Adani Capital) का 10 लाख रुपए का अथॉराइज्ड शेयर कैपिटल है 5 लाख रुपए का पेड-अप शेयर कैपिटल है। इस नई कंपनी में 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 50,000 इक्विटी शेयर हैं।

Adani Cement को 11 जून को गुजरात के रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के साथ रजिस्टर्ड किया गया है, कंपनी ने अपना कारोबार अभी शुरू नहीं किया है, इस वजह से अभी इसका कोई टर्नओवर नहीं है। अडाणी एंटरप्राइजेज ने कहा कि Adani Cement सभी प्रकार का सीमेंट का उत्पादन और बिक्री करेगी।

See also  TMC सरकार ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया प्रस्ताव पारित कहा-'पहले दिल्ली संभालिए, फिर बंगाल के बारे में सोचिएगा'

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।