इंदाैर में नया वैरिएंट एवाय- 4 मिलने से छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर में 4 समेत 26 नए केस

भोपाल/रायपुर। मप्र के इंदाैर में नया वैरिएंट एवाय- 4 मिलने के बाद छत्तीसगढ़ में स्वास्थ विभाग अलर्ट हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यहां भी नए वैरिएंट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। सावधानी न बरतने पर हर तरह की आशंका है।

इस बीच छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें रायपुर के चार केस शामिल हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मौत भी हुई है।

इंदौर में मिले नए वैरिएंट एवाय 4 के बारे में जानकारों का कहना है कि प्रदेश में इस वैरिएंट की मौजूदगी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। कोरोना के सैंपल एडवांस जांच के लिए आईसीएमआर से संबद्ध लैब में भेजे जाते हैं। पिछले एक साल में प्रदेश से 45 सौ से अधिक सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 32 सौ से अधिक की रिपोर्ट आ गई है।

देखें सूची छत्तीसगढ़ में कहां कितने मरीज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।