Omicron: रायपुर में दुबई से लौटी महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक विदेश से करीब 2000 हजार यात्री लौटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बाहरी प्रदेशों से आने वाले हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही अपनी कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, अन्यथा उन्हें एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने इस बावत बुधवार को ये आदेश जारी कर दिया है। ये आदेश 4 मई से पूरे प्रदेश में प्रभावशील होगा।


आदेश में कहा गया है कि अन्य राज्यों से संचालित फ्लाइट के बोर्डिग्स से पूर्व संबंधित एयरलाइन्स द्वारा आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही यात्रियों को बोर्डिग्स पास जारी किया जाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं किए जाने पर यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जा सकेगी।


देखे आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।