रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा कि 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये केंद्र द्वारा बनाई गई कार्य योजना तथा उसके व्यावहारिक अमल की पद्धति से राज्यों को अवगत कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में वैक्सीन आबंटन जनसंख्या तथा पॉजिटिविटी रेश्यो,एक्टिव पेशेंट रेश्यो को ध्यान में रखते हुए किया जाये, ताकि देश के सभी राज्यों में एक साथ वैक्सीनेशन प्रारंभ हो सके। साथ ही एक वैक्सीन एक दाम की नीति अवश्य लाई जाये, ताकि छत्तीसगढ़ जैसे विकासशील राज्य अपने संसाधनों का अधिक मितव्ययता से कोविड संघर्ष के दूसरे आयामों पर रचनात्मक व्यय
कर सकें।

सारे टैक्स हटाए जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड वैक्सीन आज एक प्राणरक्षक के रूप में सामने आयी है, इस पर से सारे टैक्स हटा लिये जाने चाहिये ताकि ये कम से कम दामों पर उपलब्ध हो सके।

See also  FLY ASH बनती जा रही है समस्या, रायगढ़ से रायपुर तक पूरे हाईवे में कहीं भी फेंक रहे हैं ट्रांसपोर्टर..?

वैक्सीनेशन निरर्थक न साबित हो

सरकार वैक्सीन को लेकर अपनी इच्छा शक्ति का प्रदर्शन करे और अन्य कंपनियों में भी इन वैक्सीन का उत्पादन करवाने की व्यवस्था करे, ताकि पूरे देश को वैक्सीन उपलब्ध कराने में इतना ज्यादा विलंब न हो कि वैक्सीनेशन निरर्थक साबित हो जाये।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।